मुख्यमंत्री डॉ यादव से फिल्मकार श्री अनुपम खेर की भेंट,तन्वी द ग्रेट के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर राजधानी भोपाल आए

0
Spread the love

अनुपम खेर का अंग वस्त्र से हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंगलवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्देशक अनुपम खेर ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनुपम खेर का अंग वस्त्र से सम्मान किया। श्री खेर भोपाल में फिल्म तन्वी द ग्रेट के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर आए हैं। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री सुश्री शुभांगी दत्त और बाल कलाकार विराज अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनुपम खेर को एक श्रेष्ठ उद्देश्य पूर्ण फिल्म के निर्माण के लिए बधाई दी। श्री खेर ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को अपनी पुस्तक डिफरेंट बट नो लेस भी भेंट की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *