आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए क्षेत्रवार लगाई गयी कर्मचारियों की डयूटी
नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा एक आदेश जारी कर नगरीय निकाय क्षेत्रों में विधानसभावार आवारा मवेशियों के पर प्रभावी नियमंत्रण रखने कर्मचारियों की डयूटी लगाई गयी है। इसके लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा अपर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा यह भी आदेशित किया है कि सभी कर्मचारी फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर के निर्देशन में कार्य संपादित करेगें।
डयूटी के संबंध में नोडल अधिकारी व्ही.एन. बाजपेयी ने बताया कि नगर निगम सीमाअंतर्गत स्थित मुख्य मार्गो, चौराहों एवं यातायात सघन क्षेत्रों में वाहनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करते हुए सुसंगत यातायात व्यवस्था बनाए रखना निगम की जिम्मेदारी है। नगरीय क्षेत्र में आवारा मवेशियों जैसे – गाय, सॉंड, बैल, भैंस, बछडेत्र एवं बडिया आदि की अनियंत्रित गतिवितिधयॉं न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करती है, अपितु नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा को भी गंभीर जोखिम में डालती है, इसकी रोकथाम एवं आवारा मवेशियों पर प्रभावी नियंत्रण करने विधानसभा क्षेत्रवार डयूटी निर्धारण करते हुए प्रत्येक कार्यक्षेत्र में हॉंका कार्रवाई हेतु पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिव प्रसाद लोधी मोबाइल नम्बर 9752578128, कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रमोद कुमार मोबाइल नम्बर 9907777248, उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ओमप्रकाश दुबे मोबाइल नम्बर 7440541828, एवं पूर्व एवं पनागर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ओमप्रकाश यादव मोबाइल नम्बर 7694071426 की डयूटी प्रातः 08ः बजे से दोपहर 02 बजे तक लगाई गयी है। इसी प्रकार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऋतुरंजन मोबाइल नम्बर 7879077931, कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुरेन्द्र राजपूत मोबाइल नम्बर 9302981506, उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महेश मलिक मोबाइल नम्बर 6267932021, एवं पूर्व एवं पनागर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संतोष यादव मोबाइल नम्बर 9584255742 की डयूटी सायं 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक डयूटी लगाई गयी है।
उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी आउटसोर्स हॉंका कर्मियों की टीम का पर्यवेक्षण एवं समन्वयन करते हुए अपने क्षेत्र में सक्रिय कार्रवाई करेगें।
समस्त कर्मचारी अपने निर्धारित डयूटी समय एवं क्षेत्र में सतत् उपस्थित सुनिश्चित करते हुए, आउटसोर्स हॉंका टीम के समन्वयक के रूप में कार्य करेगें। आवारा मवेशियों की धरपकड़, नियंत्रण एवं सुरक्षित परिवहन हेतु यथासमय प्रभावी कार्रवाई करेगें। पकड़े गए मवेशियों में से गाय, भैंस, बछड़े, बडिया आदि को नगर निगम द्वारा संचालित गौ-सेवा केन्द्र-कॉंजीहौस में भेजें एवं सॉंड़, बैल आदि को निगम सीमा से बाहर, जहॉं प्राकृतिक जल स्त्रोत एवं हरी घास, चारा उपलब्ध हो सुरक्षित एवं सुदूर स्थलों पर छोड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि सहायक अग्निशमन अधिकारी निलेश पाटीदार हॉंका कार्रवाई हेतु प्रभारी अधिकारी तथा राजेन्द्र पटैल गौ-सेवा केन्द्र-कॉंजी हौस व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी होगें। उन्होंने बताया कि दोनो प्रभारी अधिकारी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कुसाग्र ठाकुर के निर्देशन में कार्य को संपादित करेगें।
