जन अभियान परिषद एवं विमुक्त, घुमंतू तथा अर्धघुमंतू कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा रहें मुख्य अतिथि
राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं विमुक्त, घुमंतू तथा अर्धघुमंतू कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता कर उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को हमारी सरकार द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदायों के समग्र कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान इन समुदायों के समेकित विकास एवं प्रभावी योजना निर्माण हेतु व्यापक सर्वेक्षण की दिशा में विभाग एवं जन अभियान परिषद के मध्य MoU हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, क्षेत्रीय प्रमुख श्री गोरेलाल जी, परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी, समुदाय विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा जी, प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार जी सहित विभाग के अनेक अधिकारी, सदस्यगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
