ठेकेदारो की साठगांठ,कमीशन का चक्कर,नेता जी ख़ुश लेकिन आम जनता परेशान
फ्लाईओवर को जल्द चालू करने संयुक्त किसान मोर्चा ने की मांग
महाकौशल में जबलपुर आज पूरे मध्यप्रदेश में अपना एक अलग स्थान रखता है और महाकौशल के विकास को देखकर वर्तमान सरकार द्वारा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर का कार्य जबलपुर में कराया गया है।
एवं अन्य और भी छोटे-छोटे फ्लाईओवर का कार्य प्रकृति पर है परंतु देखा गया है कि जो भी फ्लाई ओवर बने पड़े सालों से तैयार है ठेकेदारो की साठगांठ कमीशन की कमी से अथवा बड़े नेताओं को खुश करने के चक्कर में आम जनता अत्यधिक परेशान है और जर्जर सड़कों पर चलना पड़ रहा है आने जाने वाले लोग जाम में फंस कर काल के ग्रास बन रहे हैं जनता केवल मूक दर्शक बनी हैं और अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं फ्लाईओवर के चालू न होने से शहर का विकास रुक गया है जिला सरकार से संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है की अगर फ्लाई ओवर में किसी प्रकार की समस्या है तो उसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जो भी उसमें खामियां है उसे दूर कर तुरन्त चालू की मांग किसान मोर्चा के राम रतन यादव, अधिवक्ता सुधीर शर्मा,सरमन रजक, विवेक अवस्थी, एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता, बैजनाथ कुशवाहा, संजय सेन, नरेश चक्रवर्ती, बिहारी पटेल,राज कुमार सिन्हा,गया प्रसाद कुशवाहा, नोनेलाल प्रज्ञा, रामकिशोर शिवहरे, अमित पाण्डेय, राजेश पराग,दयाल यादव, गुड्डू झा,अनूप सिंह ,अशोक सिंह ठाकुर ने की है। अन्यथा लोक निर्माण मंत्री, एवं मुख्य मंत्री का पुतला दहन कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
