ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण को प्रशासन की पहली प्राथमिकता

0
Spread the love

गांव के विकास और पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर.

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गांव और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को प्रशासन की पहली प्राथमिकता बताते हुये कहा है कि जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे इसके लिये पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। श्री सक्सेना आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विवेक पटेल एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे।         

कलेक्टर श्री सक्सेना ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के मुद्दे पर जिला पंचायत सदस्यों के बीच आपसी समझ और समन्वय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से निरन्तर संपर्क में रहने की वजह से पंचायत प्रतिनिधियों से मिलने वाला फीडबैक एवं उनसे मिलने वाले सुझाव गांव की विकास की जरूरतों को पूरा करने और ग्रामीणों की कठिनाइयों के निराकरण में हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं। श्री सक्सेना ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये उनसे कभी भी मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं या व्हाट्स एप पर संदेश टाइप कर भेज सकते हैं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed