डॉ.एन.पी. झारिया ने दिखाई दरियादिली, दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित को की आर्थिक मदद

गत 4 माह पूर्व आगा चौक निवासी मनोज झारिया का एक्सीडेंट चार पहिया वाहन से हो गया था। वाहन चालक द्वारा प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात् घायल को बेसहारा छोड़ दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर मनोज झारिया का ईलाज धन के अभाव के कारण ठीक से न हो पाने के फल स्वरूप मनोज के पैर का घाव पक गया था। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से घायल मनोज झारिया की जानकारी झारिया कल्याण संघ जबलपुर के पदाधिकारी मथुरा प्रसाद झारिया, भगदत प्रसाद झारिया, भीकम झारिया, रामेश्वर प्रसाद मेहरा, रामस्वरूप झारिया को मिलने पर सभी पीड़ित के घर गये एवं वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा आर्थिक सहयोग किया। पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् संघ के अध्यक्ष डॉ. एन.पी. झारिया को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही मनोज झारिया की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुये डॉ.एन.पी. झारिया द्वारा 10,000/- रूपये (अंकन दस हजार रूपये) का आर्थिक सहयोग चेक के माध्यम से किया गया। जिस चेक को संघ के उपरोक्त पदाधिकारियों ने पीड़ित मनोज झारिया के घर जाकर सौंप दिया गया।