जवाहरलालनेहरु कृषि विश्वविद्यालय क़ो मिली नई डीन,डा. अनीता बब्बर को सौंपी गई जिम्मेदारी

नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपतिडॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर कृषि महाविद्यालय की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनीता बब्बर को कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के डीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. बब्बर ने जई, बरसीम, उड़द एवं चने की फसलों में मुख्यतः अनुसंधान कार्य किया है, जिसमें से चने की 11 प्रजातियां अत्यंत प्रचलित हैं, आपकी जेजी-14 चने की चने की प्रजाति को विश्व पटल पर प्रथम हीट टोलरेंट का दर्जा प्राप्त है। आपके द्वारा 14 परियोजनाएं संचालित की जा चुकी हैं। आपके 71 रिसर्च पेपर, 5 पुस्तक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. बब्बर 40 से अधिक शोध छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर चुकी हैं। आपको बेस्ट साइंटिस्ट अवॉर्ड, बेस्ट तकनीकी स्थांतरक एवं बेस्ट टीचर अवॉर्ड के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। आपने अनुसंधान एवं वैज्ञानिक चिंतन के लिए कई देशों में ज.ने.कृ.वि.वि. का प्रतिनिधित्व किया है।डॉ. अनीता बब्बर को कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के अधिष्ठाता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, वित्तनियंत्रक डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बी. एस. द्विवेदी सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है