सीएससी ओलंपियाड का आयोजन बचहा में,विजेता को राजकुमार कुशवाहा के द्वारा दिया गया मेडल प्रमाण पत्र

0

Oplus_131072

Spread the love

सीएससी ओलंपियाड-2023-24 में उमरिया की छात्रा दिवान्शी सेन पिता पीतांबर सेन निवासी बचहा को ग्राम पंचायत बचहा में सम्मानित किया गया।  दयाराम प्रजापति शा. मा. शाला हेडमास्टर बचहा,अमरबहादुर सिंह बीडीसी,रामकृपाल साहू सरपंच प्रतिनिधि बचहा, सत्यदेव त्रिपाठी सचिव, ने दिवान्शी सेन को मेडल व प्रमाण-पत्र देने के बाद आगे की पढ़ाई के संबंध में जरूरी टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि ओलंपियाड किसी भी छात्र के लिए सपना होता है। सीएससी के द्वारा यह आयोजन कराना सराहनीय पहल है। सीएससी के जिला प्रबंधक राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपियाड का आयोजन नवंबर, 2023 में सीएससी के माध्यम से हुआ था। इसमें कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अपने मनचाहे विषय का चयन कर प्रतिभाग किया था। दिवान्शी सेन ने हिन्दी विषय में मध्य देश में 49 वीं रैंक हासिल किया। इस मौके पर प्रदीप कुशवाहा सीएससी बाल विद्यालय संचालक बचहा, हेडमास्टर दयाराम प्रजापति जी, रामकृपाल साहू सरपंच प्रतिनिधि बचहा, सत्यदेव त्रिपाठी सचिव, संजय जायसवाल सीएससी संचालक विनोद तिवारी, उमेश कुशवाहा, रावेन्द्र साहू, एवं लवकेश पाल आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed