दीपावली त्‍योहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थो की जांच हेतु दल गठित

0
Spread the love

उमरिया:- कलेक्‍टर धरणेन्‍द्र कुमार जैन ने दीपावली त्‍योहार को दृश्टिगत रखते हुए उमरिया जिले में दैनिक खाद्य पदार्थ दूध, खोवा, घी, पनीर, मिठाईयां, खाद्य तेल, मिर्च, मसाले, एवं अ‍न्‍य विभिन्‍न खाद्य सामग्रियो की जांच, नापतौल मे गडबडी तथा घरेलू गैस सिलेण्‍डर का व्‍यावसायिक उपयोग करने वाले व्‍यक्ति, व्‍यापारियो, प्रतिष्‍ठानो, खाद्य कारोबारियो के विरूध्‍द जांच के लिए दल का गठन किया है ।

दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व बांधवगढ , अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मानपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व पाली, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, निरीक्षक नापतौल शामिल है । जो अपने संबंधित क्षेत्र में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे ।

संबंधित अधिकारी जिला अंतर्गत सभी नगरीय , ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चोराहो, खान पान की प्रमुख चौपाटियो एवं साप्‍ताहिक हाट बाजार में खाद्य पदार्थो , मिष्ठान, होटल, हलवाई व्‍दारा उपभोक्‍ताओ को विक्रय की जा रही मिठाईयो, खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम एवं अन्‍य खाद्य सामग्रियो की शुध्‍दता, नाप तौल इत्‍यादि के संबंध में मिष्‍ठान, भंडारो, किराना व्‍यापारियो की सतत रूप से जांच कर सेंपल के आधार पर मिलावट खोरो के विरूध्‍द आवश्‍यक होने पर ऐसे रेग्‍युलेटरी सेंपल को राज्‍य स्‍तरीय लैब मे जांच हेतु भेजकर प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करेगे एवं समय समय पर की गई कार्यवाही के जांच प्रतिवेदन से इस कार्यालय को अवगत कराऐगे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed