वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर पूर्व छात्र नेताओं का हुआ सम्मान
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ (शिक्षण विभाग)ने 05/10/2024 को रानी दुर्गावती संग्रहालय, कलाविथिका में वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500 वीं जयंती मनाई गई कार्यक्रम के संयोजक डा प्रशांत मिश्रा रहे । कार्यक्रम में पूर्व छात्र नेताओं ने शिरकत की।इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता एवं विधायकअभिलाष पाण्डेय, सुखदेव यादव , रमेश चौधरी ,पूर्व युवा जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद यादव ,पूर्व विधायक उत्तर मध्य एवम छात्र नेता विनय सक्सेना , पूर्व मंत्री सुश्री कौशल्या गोटिया, रूपेंद्र पटेल,मथुरा प्रसाद, काशीनाथ शर्मा,गंगा चरण मिश्रा, दिनेश सिंह ठाकुर दीना,राजेश कांत सोनकर, रामरतन यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, अशोक तोमर, पूर्व पार्षद संजय साहू, पूर्व पार्षद भगत राम सिंह, ब्रज यादव, अनूप तिवारी, प्रो राजकुमार गौतम, डॉ अतुल दुबे उपस्थित रहे, उपस्थित सभी पूर्व छात्र नेताओं के द्वारा दुर्गावती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई, ततपश्चात वरिष्ठ छात्र नेताओं का स्वागत सम्मान किया गया एवं वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो आनंद राणा ने दुर्गावती जी के व्यक्तित्व ओर कृतित्व पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेलों में पदक हासिल करने वाली जानकी बाई, रागिनी मार्को, निशा धुर्वे को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाये गये चित्र जोकि रानी दुर्गावती जी के जीवन वृत पर आधारित थे उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई, महाकौशल क्रीड़ा परिषद के द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से दुर्गावती जी की समाधि ग्राम बारहा तक आयोजित साइक्लोथान के खिलाड़ियों को भी मेडल सर्टिफिकेट से सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया ।सभी उपस्थित जनों ने रानी दुर्गावती के चित्र के समक्ष फूल चढ़ाकर अपनी भावांजलि दी । आभार प्रदर्शन दिनेश सिंह ठाकुर दीना के द्वारा किया गया ।
