नये अतिक्रमण रोकने तथा पुराने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
उमरिया – कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि लगातार जिले में नये अतिक्रमण होने की शिकायते प्राप्त हो रही है । संबंधित राजस्व अमला तथा नगरीय निकायों के अमले का दायित्व है कि वे नये अतिक्रमण पर रोक लगाए तथा पुराने अतिक्रमण अभियान चलाकर हटाने की कार्यवाही करें । आपने कहा कि राजस्व न्यायालयों व्दारा पूर्व में जिन अतिक्रमणों को हटाने के आदेश पारित किए गए है , वे अतिक्रमण अनिवार्य रूप से हटा दिए जाए तथा इसकी जानकारी संबंधित एसडीएम , तहसीलदारों से प्राप्त कर जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, डीएफओ विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।
