भरत शिवहरे बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव

0
Spread the love

उमरिया 20 जुलाई 2024 आम आदमी पार्टी के जिला सचिव रामकरण कोल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार करते हुए आज प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें उमरिया जिले के भरत शिवहरे को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की, जिससे जिले के कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

जिसमें एडवोकेट अनिल वर्मा,संगीता पांडे, सरफराज खान,सतेंद्र तिवारी,कमलेश यादव,बलराम राठौड़,अनिल खटीक,रज्जू अली,प्रकाश मेहरा इत्यादि।
जिला सचिव रामकरण कोल ने बताया कि भरत शिवहरे जी को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर उमरिया जिले में संगठन को मजबूती मिली है और उनके मार्गदर्शन में हर एक गांव में कार्यकर्ता तैयार किए जायेंगे।
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभायेगी और भाजपा सरकार द्वारा संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को पूरा करवाने के लिए जमीनी संघर्ष करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *