मां नर्मदा के प्राकट्योत्सव पर कांधे पर पालकी लेकर पहुंचे माई के भक्त
पुण्य सलिला जीवनदायिनी मां नर्मदा की अविरल धारा हमें जीवन देने के साथ ही हमारे जीवन में समृद्धि और खुशहाली देती है, हम सौभाग्यशाली है कि मां के तट के किनारे हमे रहने का अवसर हमे मिला
इसलिए उनके प्राकट्योत्सव पर हमे मिलकर संकल्प लेना होगा की मां नर्मदा को स्वच्छ और निर्मल रखेंगे और दूसरो को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मां नर्मदा प्राकट्योत्सव के अवसर पर नर्मदा तट गौरीघाट में कही।नर्मदा प्राकट्योत्सव पर पूज्य स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के सानिध्य में निकली यात्रा में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रेतनाका से ग्वारीघाट तक कांधे पर मां की पालकी लेकर नंगे पैर यात्रा की। इसके उपरांत मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया और उमाघाट में मां नर्मदा के इस छोर उमाघाट से दूसरे छोर गुरुद्वारे तक 11 सौ फीट लंबी चुनरी अर्पित की।
नहीं दिखा वी आई पी कल्चर-
खास यह रहा कि इस बार सभी प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किग स्थल से पैदल कार्यक्रम पहुंचे। कोई आम या खास नही रहा । न ही कोई आई पी कल्चर दिखा।
मां नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर ग्वारीघाट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री,कलेक्टर एव अन्य अधिकारी सहित सभी लोग प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन पार्क होने के पश्चात पैदल घाट स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पंकज दुबे, अभय सिंह, अरविंद पाठक, ओंकार दुबे, मनीष दुबे, कौशल सूरी, शारदा कुशवाहा, जीतू कटारे, राहुल साहू, अतुल जैन दानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।