उपसरपंच ने लगाए, सरपंच सचिव और रोजगार सहायक पर फर्जी मस्टररोल भरकर सरकारी राशि आहरण के आरोप

0
Spread the love

मानपुर(बड़वार):- सरपंची काम काज इन दिनों जोर पकड़ते ही पंचायतों में भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। जिनमे ज्यादातर मामले फर्जी मस्टररोल भरकर सरकारी खजाने में डाका डालने की है।

जहां एक नया भ्रष्टाचार मानपुर के बड़वार पंचायत का सामने आया है, जहां खुद उपसरपंच अमला बाई सिंह ने 08 जनवरी 2024 को सरपंच चेतराम चौधरी ,सचिव गजेंद्र सिंह और रोजगार सहायक राजेश चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच के लिए कलेक्टर के समक्ष शिकायत पत्र प्रस्तुत किया है।

जिसमे पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ उपसरपंच ने बताया की अमृत सरोवर ,नवीन तालाब निर्माण, स्टाप डेम जैसे कार्यों में मनरेगा कार्य में शासन को गाइडलाइन से हटकर कैसे सरपंच ने मनमानी तरीके से रिश्तेदारों के खाते में मजदूरी भेज कर राशि आहरित की है। जिसमे पहला जॉब कार्ड क्रमांक MP -40-001-079-002/226 सरपंच पुत्र मोमदास पिता चेतराम और बहु खुशबू चौधरी पति मोमदस चौधरी को लाभ पहुंचाया गया।वहीं दूसरा जॉब कार्ड क्रमांक Mp 40-001-079-002/749 में सरपंच पुत्र ईश्वरदीन चौधरी व बहु पूजा चौधरी को मस्टररोल में वर्ष 2022/2023 में हाजरी भरकर राशि निकाली गई है।

साथ ही गांव वालों ने भी सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच ने मनरेगा कार्यों में मेट पद पर अपने रिश्तेदारों को रखा है,जिसके माध्यम से फर्जी हाजरी का खेल खेला जा रहा है।
शिकायती पत्र में उपसरपंच ने सरपंच पर पद के दुरुपयोग कर परिवार को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है, और जिला कलेक्टर से सभी जिम्मेदारों की जांच उपरांत वसूली और दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग भी की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed