महिला मतदाताओं का भाजपा के प्रति रुझान,जन-कल्याणकारी योजनाएँ गेमचेंजर-पोल्स्टर्स इंडिया के ओपिनियन पोल की रिपोर्ट

0
Spread the love

पोल्स्टर्स इंडिया एजेंसी ने राज्य में जारी की ओपिनियन पोल

अब पोल्स्टर्स इंडिया नामक एजेंसी ने राज्य में ओपिनियन पोल किया है, जिसमें कॉन्ग्रेस पार्टी पिछड़ती हुई दिख रही है। इस ओपिनियन पोल की मानें तो राज्य में जहाँ भाजपा 124 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत पा सकती है, वहीं कॉन्ग्रेस मात्र 97 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।

एजेंसी ने बताया है कि महिला मतदाताओं का भाजपा के प्रति रुझान इसका प्रमुख कारण है।पोल्स्टर्स इंडिया’ के ओपिनियन पोल के हिसाब से महिला मतदाताओं के बीच भाजपा 20% से आगे है। इतना ही नहीं, OBC और जनजातीय समाज के बीच भी भाजपा आगे दिख रही है। 41% मतदाताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का प्रदर्शन उत्कृष्ट है, वहीं 36% ने कहा कि उनका काम संतोषजनक है।

ये सर्वे 3 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच 35,268 सैम्पल लेकर किया गया। इसमें पाया गया कि कॉन्ग्रेस पर भाजपा की बढ़त 5% है, जो उसे चुनाव जीता सकता है।इस ओपिनियन पोल की मानें तो 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उसका वोट 3.1 प्रतिशत बढ़ जाएगा। वहीं कॉन्ग्रेस के वोट शेयर में 2.1% की कमी आने की उम्मीद है। भाजपा को जहाँ 44.7% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कॉन्ग्रेस का वोट शेयर 39.4% रहने की उम्मीद है। बीच में 15 महीने छोड़ दें (जब कमलनाथ CM थे) तो भाजपा यहाँ 19 वर्षों से सत्ता में है। जहाँ 31% मतदाताओं ने कहा कि भाजपा की जन-कल्याणकारी योजनाएँ गेमचेंजर साबित होंगी, जबकि 34% ने कहा कि इसका प्रभाव पड़ेगाकॉन्ग्रेस में 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचातानी और अंदरूनी कलह को भी पार्टी के खराब प्रदर्शन का कारण माना गया है। 44% ने कहा कि उनका कार्यकाल अच्छा है, जबकि 21% ने ही पूर्व सीएम कमलनाथ के कार्यकाल को उनसे बेहतर बताया। केंद्र सरकार के कामकाज के कारण भी भाजपा को फायदा हो रहा है। जहाँ 54% उत्तरदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताया, वहीं 35% ने कहा कि उनका काम संतोषजनक है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *