जनेकृविवि में आयोजित हुई नशामुक्ति अभियान रैली

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्ववि‌द्यालय, जबलपुर के 63वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में तृतीय दिवस पर नशामुक्ति अभियान रैली का आयोजन कुलपति डॉ पीके मिश्रा के मुख्यआतिथ्य तथा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय जबलपुर, डा. अल्पना सिंह के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा एन.सी.सी. की एम.पी. बटालियन-2 द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं स्लोगन के मध्यम से समाज को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. पी. के. मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। कार्यक्रम स्लोगन, नारों एवं रैली के माध्यम से नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने हेतु किया गया। पूरी रैली के दौरान स्वयं कुलपति, समस्त अधिकारी, प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय परिसर से होते हुए सुहागी बस्ती, मेन रोड तथा विश्वविद्यालय परिसर तक साथ में चलते हुए समाज में नशा के खिलाफ जन जागरुकता लाने हेतु प्रेरणा श्रोत का कार्य किया।कृषि महाविद्यालय जबलपुर की एनसीसी गर्ल्स बटालियन द्वारा संकल्प वृक्ष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि संकाय डा. धीरेंद्र खरे, अधिष्ठाता उ‌द्यानिकी संकाय डा. स्वाति बारचे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ एके जैन, अधिष्ठाता कृषि महावि‌द्यालय डा. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. अमित शर्मा, सुरक्षा अधिकारी डॉ योगेश मोहन शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ बी एस द्विवेदी, डॉ दिनेश सिंह, डॉ राहुल डोंगरे, डॉ सोनल अग्रवाल सहित विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी तथा वि‌द्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *