दुर्लभ रक्त समूह O नेगेटिव की कमी से जूझ रही नवजात को, जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर किया रक्तदान।
Oplus_131072
महाराणा क्षत्रिय महासभा समिति के प्रयासों से कई रक्ताल्पता से जूझते मरीजों को मिल रहा नवजीवन
उमरिया -जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 दिन कि मासूम आराध्या कोल जो जन्म के बाद से रक्ताल्पता से जूझ रही थी। पर दुर्लभ रक्त समूह की वजह से खून मिलना संभव नहीं हो पा रहा था। जिन्हें महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति के द्वारा समिति सदस्य कामता सिंह O- (देवरी SGN TEAM) ने प्रथम बार निःशुल्क रक्तदान किया कामता सिंह भी दुर्लभ रक्त समूह से हैं जिससे नवजात को एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था हो गई।
उमरिया जिले से महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्तदान करने में प्रयासरत है शुक्रवार दिनांक 02/10/2026 गांधी जयंती को जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मासूम बच्ची आराध्या कोल उम्र 8 दिन देवरी निवासी को रक्तदान किया।
