जय क्षात्रधर्म सोशल फाउंडेशन द्वारा हरदौल जयंती मनाई गयीश्रावण मास की पूर्णिमा तिथि
फाउंडेशन द्वारा लाला हरदौल सिंह बुंदेला जी की जयंती शाहीनाका गढ़ा स्थित हरदौल मंदिर मे उनका पूजन और प्रसाद वितरण कर मनाई गयी श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लाला हरदौल सिंह बुंदेला का जन्म दतिया जिले मे विक्रम संवत 1665 मे ओरछा के महाराजा वीर सिंह बुंदेला जी के घर हुआ था,ज्ञात हो हरदौल सिंह बुंदेला एक राजपूत योद्धा थे और उनके बड़े भाई झुझार सिंह के साथ मुग़ल आक्रन्ताओ से मातृभूमि की रक्षा करते थे, मुग़ल षणयंत्रो के चलते उन्हें अपनी मातृ स्वरूपा भाभीसा के पतीव्रत का पालन कराने विष से भरा भोजन स्वेक्षा से गृहण कर अपने प्राण त्यागे, और इसी धर्म परायणता के कारण उन्हें मंदिरो मे पूजा जाता हैँ और विवाह का भी निमंत्रण उनके मंदिर जाकर दिया जाता हैँ,जयंती मे दीपक सिंह परिहार, मनीष सिंह ठाकुर, आकाश सिंह ठाकुर, विकास सिंह ठाकुर,डॉ गजेंद्र सिंह चौहान, एड. यश सिंह राजपूत, एवं अन्य सनातनी बंधु संतोष यादव, अभिनंदन साहू, विमल कोस्टा आदिसम्मिलित रहे,
