विजयवर्गीय ने दोहराया…
”हार तो हार होती है… और जीत, जीत!”
मंगलवार को मंत्री विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा की,उन्होंने 9 अगस्त के आयोजन की जानकारी देने के साथ-साथ दतिया और बिहार के बांकीपुर में मिली हार पर भी अपनी बात रखी… विजयवर्गीय ने दोहराया कि हार तो हार ही होती है और जीत, जीत, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव अलग-अलग होते हैं… उपचुनाव का महत्व आम चुनाव जैसा नहीं होता, लेकिन फिर भी हार को नजरअंदाज नहीं कर सकते… कहां कमी रह गई, इसकी समीक्षा संगठन करेगा और हार के कारणों पर भी गंभीरता से विचार करेंगे वहीं नितिन नवीन के गृह क्षेत्र की बांकीपुर पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिली जीत पर भी विजयवर्गीय ने कहा कि वह व्यक्ति-आधारित सीट थी और स्वयं पीके चुनाव नहीं लड़े, इसलिए वहां के परिणाम अलग आए… वहां माहौल तो भाजपा के पक्ष में था, लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग रहीं..!
