ग्राम पंचायत बटिया में लटका ताला, पंचों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*कार्यालय समय में सरपंच-सचिव के अनुपस्थित रहने का आरोप

*ग्राम पंचायत बटिया में लटका ताला, पंचों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*कार्यालय समय में सरपंच-सचिव के अनुपस्थित रहने का आरोप जनसुनवाई में शिकायत और वित्तीय जांच की मांगचमकता राजस्थान/ धरम सिंह ठाकुर,(डिंडौरी)। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बटिया में पंचायत कार्यालय पर ताला लटका मिलने से पंचों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत कार्यालय अक्सर बंद रहता है, जिससे शासन की योजनाओं और आवश्यक प्रमाण-पत्रों से जुड़े कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कार्यालय समय में भी सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक के अनुपस्थित रहने से उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस समय स्कूलों में प्रवेश, छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं के लिए बच्चों के दस्तावेजों पर सरपंच एवं सचिव के हस्ताक्षर की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन पंचायत कार्यालय बंद रहने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार दूर-दराज़ से आने के बाद भी कार्यालय में ताला लगा मिलता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। इस दौरान पंचायत के पंचों ने भी पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों और भुगतान संबंधी मामलों में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। पंचों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत कार्यालय नियमित रूप से नहीं खुला और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष आंदोलन करने के लिए भी मजबूर होंगे। मौके पर उपसरपंच पार्वती बाई वनवासी, पंच प्रताप सिंह धुर्वे, धन सिंह धुर्वे, सीता बाई तेकाम, मीरा बाई सरोते, अंकल सिंह वनवासी, कीर्ति बाई ठाकुर, प्रेमवती बाई मरकाम सहित करन सिंह धुर्वे, पहल सिंह धुर्वे एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।*इनका कहना है कि:-*सचिव शासकीय बैठक एवं अन्य सरकारी कार्य से डिंडौरी गए थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सुबह लगभग 10–11 बजे पंचायत कार्यालय पहुंच गए थे तथा पंचायत कार्यालय प्रतिदिन नियमित रूप से खुलता है।*सरपंच सुरेश सरोते ग्राम पंचायत बटिया*
