जनेकृविवि में प्रवेश हेतु दस्तावेजों का सत्यापन,मैरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 28 से होगी प्रारंभ

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह के मार्गदर्शन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अधीन कृषि आधारित पाठ्यकम बीएससी की मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश कमेटी के सदस्य श्री वीरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई से 19 जुलाई तक बीएससी कृषि की 1043, हार्टीकल्चर की 224, वानिकी की 34 एवं बीटेक की 92 सभी विषयों की सीटों के लिये दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। 20 जुलाई 2026 को रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापित अभ्यर्थियों की मैरिट लिस्ट का ऑनलाइन प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि 28 जुल जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक एडमीशन की प्रक्रिया संपन्न होगी।दरअसल जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, जबलपुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, इसके अलावा रीवा, टीकमगढ़ में कृषि बीएएसी प्रवेश हेतु दस्तावेज सत्यापन का कार्य एवं प्रवेश प्रक्रिया संचालित है।दस्तावेज सत्यापन कमेटी में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. डॉ. एच.के. राय, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नरवरिया, डॉ. परवेज राजन, डॉ. आराधना कुमारी, डॉ. प्रशांत, डॉ. कैलाश चौकीकर, डॉ. पारूल उपाध्याय, श्री राजेश श्रोती, श्री वीरेन्द्र पटेल, श्रीराम प्रकाश पटेल, श्री श्री विजेन्द्र कुशवाहा, श्री लक्ष्मी नारायण पटेल सहित अन्य शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *