खबरदार! कहीं ऑनलाइन गेम और ड्रॉ आपकी अच्छी-भली ज़िंदगी न छीन लें

0
Spread the love

“आसान पैसे” का सपना कहीं आपकी सबसे बड़ी भूल न बन जाए! मैं ऑफिस में लंच करने बैठा था और बात निकली एक सहकर्मी ने बताया की मेरी पहचान वाला लड़का गायब हे और कोई ऑनलाइन गेम में उसने 19 लाख रुपए चले गए। यह बात वहीं खत्म नहीं हुई जैसे ही बात निकली साथ में बैठे 6 में से 4 सह कर्मियों ने ऐसी घटना का जिक्र किया और उसमें से एक अपने खुद के 8000 रुपए खो के वही से अटक गया। और बहार निकल के सभी कर्मी को बताया और 1 सप्ताह में लिस्ट बनाने को कहा तो सिर्फ 12 कर्मियों के जान पहचान वाले 48 से ज्यादा लोग निकले जिसने ऑनलाइन ड्रॉ और गेम में पैसे गवाए हो किसीको कुछ नहीं मिला?!आज मोबाइल पर हजारों ऑनलाइन गेम, लकी ड्रॉ, कैसीनो और इनाम देने वाले प्लेटफ़ॉर्म दिखाई देते हैं। आकर्षक विज्ञापन, बड़े-बड़े जैकपॉट, कुछ ही मिनटों में पैसा दोगुना होने के दावे और सोशल मीडिया पर जीत की कहानियाँ लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन एक सवाल ज़रूर पूछिए—क्या जो हमें स्क्रीन पर दिखाई देता है, वही पूरी सच्चाई भी होती है? या स्क्रिप्टेड। सिर्फ़ एनिमेशन देखकर भरोसा क्यों नहीं करना चाहिए?!जब कोई ऑनलाइन ड्रॉ या गेम चलता है, तो हमें घूमते हुए नंबर, चमकदार ग्राफिक्स, काउंटडाउन और विजेता घोषित होते दिखाई देते हैं। लेकिन केवल यह दृश्य देखकर यह साबित नहीं होता कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष है। यदि किसी डिजिटल सिस्टम की कार्यप्रणाली सार्वजनिक नहीं है, उसका स्वतंत्र ऑडिट नहीं होता या उसकी निष्पक्षता की स्वतंत्र रूप से जाँच नहीं की जा सकती, तो केवल स्क्रीन पर दिख रही प्रक्रिया भरोसे का पर्याप्त आधार नहीं बनती।

मैंने एक शैक्षणिक डेमो बनाया? जिसमें नंबर पहले से तय हो और वहीं परिणाम लाइव दिखे। इस विषय को समझाने के लिए मैंने एक शैक्षणिक डेमो तैयार किया।उस डेमो में शुरुआत से ही स्पष्ट लिखा गया था कि परिणाम पहले से तय हैं और यह केवल शिक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है।उसका उद्देश्य किसी गेम, ऐप या कंपनी पर आरोप लगाना नहीं था।उसका उद्देश्य केवल यह दिखाना था कि:यदि कोई प्रणाली पारदर्शी न हो, तो केवल आकर्षक एनिमेशन देखकर उसकी निष्पक्षता सिद्ध नहीं की जा सकती।उसमें सब चीजें स्क्रिप्टेड हो जाती हे या कर सकते हे जो आपको लाइव दिखेगा। अगर कोई ड्रॉ की बात करे तो उसके पीछे की स्क्रिप्ट में सिर्फ <script>const winners = [112,8879,23838,7866,37363];let index = 0; यह कोड लगा दो तो विनर लाइव में पहले 5 यही नंबर क्रम से आयेंगे। और यह स्क्रिप्ट मैने सिर्फ 1 साल का डिप्लोमा कोर्स करके सिर्फ 2 घंटे में बना ली। साथमे अब इसी स्क्रिप्ट को यूज करके में कोई भी कॉन्टेस्ट या ड्रॉ का रिजल्ट सिर्फ 2 मिनिट में चयन कर दूंगा। लाइव में कोईभी आके ड्रॉ करे लेकिन स्क्रिप्ट के हिसाब से ही क्रम निकलेंगे।इसे ही आप ऑनलाइन कोई भी गेम के कोडिंग बना सकते हो जिसमें 1 टेबल या एक गेम में बैठे कोई भी 1 व्यक्ति को जीतादो या सबसे बड़ी गेम उसको ही लगे या यूजर वाइज कोई रकम की लिमिट सेट करदो यह सब स्क्रिप्ट में आके लाइव चल शकता है।इसी कारण किसी भी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर विश्वास करने से पहले उसके नियम, लाइसेंस, स्वतंत्र ऑडिट और शिकायत व्यवस्था की जानकारी लेना आवश्यक है।

लालच की शुरुआत, नुकसान का रास्ता –

बहुत से लोग छोटी-सी जीत के बाद यह मान लेते हैं कि अब लगातार कमाई होगी। यह पूरी स्क्रिप्टेड गेम और ड्रॉ ऐसे ही चलते हे पहले आपको थोड़े समय के लिए तय रकम जिताती हे औरयहीं से जोखिम शुरू होता है।धीरे-धीरे कई लोग अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं।कई परिवार आर्थिक तनाव, कर्ज़ और मानसिक परेशानी का सामना करते हैं।हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है, लेकिन यह याद रखना ज़रूरी है कि किसी भी जोखिम वाले खेल में पैसा लगाने से पहले उसके परिणामों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। और जैसे हर लोगो की परिषद अलग हे वैसे ही हर यूजर के लिए अलग स्क्रिप्ट भी होती हे जिसमें आप कुछ नहीं कर सकेंगे और यह ट्रेस करना भी अभी के समय में नामुमकीन जैसा ही हे।

बच्चों और युवाओं पर विशेष ध्यान दें-

आज किशोर और युवा भी मोबाइल पर ऐसे प्लेटफ़ॉर्म तक आसानी से पहुँच जाते हैं। और कही के दिमाग में यह हे कि लाइव और ऑनलाइन गेम या ड्रॉ में कोई घोटाला नहीं हो सकता सब नजर के सामने होता हे। तो यही सोच सबसे गलत हे।जो में लाइव साबित भी करूंगा।इसलिए माता-पिता और अभिभावकों को चाहिए कि:बच्चों से खुलकर बात करें।आसान कमाई के लालच के बारे में समझाएँ।

डिजिटल भुगतान पर निगरानी रखें। स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें।किसी भी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर पैसा लगाने से पहले ये प्रश्न पूछिए,क्या यह प्लेटफ़ॉर्म विधिसम्मत है? क्या इसकी प्रक्रिया पारदर्शी है? क्या इसका स्वतंत्र ऑडिट होता है? क्या विवाद होने पर शिकायत की व्यवस्था है? क्या नियम सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं?यदि इन प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर नहीं मिलते, तो अतिरिक्त सावधानी बरतना ही समझदारी है।

मेरी अपील-(लेखक :- प्रतिक संघवी राजकोट)

मैं किसी विशेष कंपनी, गेम या प्लेटफ़ॉर्म के बारे में निर्णय देने का दावा नहीं करता।मेरी अपील केवल इतनी है कि अपनी मेहनत की कमाई किसी भी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर लगाने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें, जोखिम को समझें और सोच-समझकर निर्णय लें।और इस तरह के शॉर्टकट में पैसे कमाने के रास्ते से दूर ही रहे।शॉर्टकट से सफलता का सपना अक्सर सबसे महँगा साबित होता है।अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने भविष्य की रक्षा कीजिए।*जागरूक बनिए, दूसरों को भी जागरूक कीजिए।*

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *