राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भोपाल मंडल रेल चिकित्सालय में चिकित्सकों का सम्मान

0
Spread the love

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर 01 जुलाई 2026 को पश्चिम मध्य रेल के मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों द्वारा चिकित्सकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए रेलवे चिकित्सकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल बुक के माध्यम से रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल रेफरल प्रणाली, एचएमआईएस (HMIS) के माध्यम से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, 70 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के लिए विशेष प्रावधानों तथा “सीनियर सिटीजन मित्र” पहल के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें इन सुविधाओं का प्रभावी एवं सरलता से लाभ उठाने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे की आधुनिक, डिजिटल एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाना था।इस अवसर पर मंडल रेल चिकित्सालय के चिकित्सकगण, सहायक नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट श्रीमती स्मृति मिश्रा सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ एवं रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *