दिसम्बर तक चलती रहेगी जबलपुर से अयोध्या के मध्य स्पेशल ट्रेन

0
Spread the love

रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन की मांग पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में चल रही स्पेशल ट्रेनों कि अवधि को विस्तारित किया जा रहा है।इसी कड़ी में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे से संचालित गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 24-24 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित तिथि, ठहराव, समय-सारणी एवं कोच सरंचना के अनुसार ही चलेंगी। जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (24-24 ट्रिप),ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक (मंगलवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 14 जुलाई 2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 21.07.2026 से 29.12.2026 तक और चलती रहेगी। (24 सेवाएं)ट्रेन संख्या 01706 अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक (बुधवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 15 जुलाई 2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 22.07.2026 से 30.12.2026 तक और चलती रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *