विश्व नशा निरोधक एवं विश्व मधुमेह जागृति दिवस पर विचार गोष्ठी आज

0
Spread the love

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ परिमल स्वामी के मुख्य आतिथ्य में “संतुलित जीवन शैली ही स्वस्थ जीवन का आधार” विषय पर विचार गोष्ठी

सब सबको जाने सब सबको माने के सूत्र के साथ समरस भारत से समर्थ भारत के ध्येय को लेकर समरसता सेवा संगठन द्वारा विश्व नशा निरोधक एवं विश्व मधुमेह जागृति दिवस के अवसर पर “नशा मुक्त, संतुलित जीवन शैली ही स्वस्थ जीवन का आधार” विषय पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का आयोजन आज रविवार 28 जून को शाम 4 बजे ब्रम्हाकुमारी आश्रम भंवरताल के सामने नेपियर टाउन में किया गया है।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री पवन पांडे ने बताया नशा मुक्ति एवं मधुमेह को लेकर जन जागृति पर विचार गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ परिमल स्वामी के मुख्य आतिथ्य, डॉ पुष्पा पांडे के विशिष्ट आतिथ्य एवं दीदी भावना बहिन की अध्यक्षता एवं समरसता सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री संदीप जैन की उपस्थिति में किया गया है।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुनील मिश्रा ने उपस्थिति की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *