चिन्मय मिशन पंचकूला द्वारा ग्रीष्मकाल की छुटि्टयों के दौरान बाल संस्कार शिविर का आयोजन

0
Spread the love

पंचकूला। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 27 जून 2026 को चिन्मय मिशन पंचकूला द्वारा बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया । सभी में सम्भाव की भावना रखते हुए समाज के सभी वर्गों के 6 से 14 वर्ष की आयु के लगभग 50 की रजिस्ट्रेशन की गई। शिविर में 15 आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के बच्चों ने भी भाग लिया, जिन्हें प्रत्येक सप्ताह चिन्मय मिशन द्वारा संचालित बाल विहार कक्षा में भारतीय संस्कृति, योग, विचारों, शिक्षाओं व त्यौहारों के महत्व से अवगत करवाया जाता है। प्रातः 7.30 बजे से शुरू हो कर यह आयोजन दोपहर 1बजे तक चला । मिशन के आचार्य ब्रह्मचारिणी कालिंदी जी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को अति लाभप्रद व सकारात्मक ढंग से किया गया। इस में बच्चों से गणपति पूजा, शिवलिंग अभिषेक, हवन से शुरुआत करवाकर बाद में बच्चों को सूर्यनमस्कार के इलावा योग से सम्बन्धित कुछ आसान भी करवाए गए। लघु जलपान के बाद बच्चों ने आर्ट एंड क्रॉफ्ट की कुछ क्रियाएं करवाई गई और बच्चों को धर्म ग्रन्थों की शिक्षाओं को कहानी के माध्यम से बताया गया। बच्चों से उनकी रुचि वी जीवन के लक्ष्य के विषयों पर भी बातचीत की गई। बच्चों ने भी भजन, गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां पेश की। बच्चों में पुरस्कार के साथ पर्यावरण सम्बन्धी तुलसी माता के पौधे भी बांटे गए। यह एक दिवसीय शिविर बच्चों में अच्छे संस्कार , शिष्टाचार, व्यवहार व आपसी मेलजोल विकसित करें में बहुत प्रभावी रहा। चिन्मय मिशन का उद्देश्य है ‘ अधिक से अधिक लोगों को अधिक से अधिक समय के लिए अधिक से अधिक खुशी प्रदान करना ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *