विकसित भारत संकल्प सम्मलेन को केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं आईटी राज्यमंत्री ने किया सम्बोधित
विकसित भारत का संकल्प, सभी के सहयोग से होगा पूर्ण – श्री जितिन प्रसाद
मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत – 2047 जो संकल्प लिया है यह प्रधानमंत्री जी का और सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति हेतु सभी को साथ आना होगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

विगत 12 वर्षो की विकास यात्रा को लेकर हम आपके बीच आये है यह केवल हमारी सरकार की उपलब्धिया नहीं बल्कि विकसित भारत का रोड मेप है यह बात केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं आईटी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में कही।लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला प्रभारी श्री आलोक संजर, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी पराँजपे, प्रदेश संयोजक श्री संदीप रजक, प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवालिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, जेडीए उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी, महामंत्री श्री पंकज दुबे, श्री रंजीत पटेल, श्री सोनू वचवानी की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प सम्मलेन पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमे जबलपुर के प्रबुद्ध जन शामिल हुए.केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जतिन प्रसाद ने जबलपुर आगमन पर भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने संकल्प सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा विगत 12 वर्ष में भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा देने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। पुरे विश्व में आज स्थितियाँ विपरीत है, चुनौती पूर्ण माहौल है उसके बाद भी हमारा भारत स्थिर खड़ा है और आने वाले किसी भी संकट का का सामना और समाधान करने में सक्षम है और यह सब इसीलिए संभव हुआ है क्योंकि आपके आशीर्वाद और सहयोग से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक पूर्ण बहुमत स्थिर सरकार है, जनमत मोदी जी के साथ है। सशक्त नेतृत्व और सक्षम सरकार होने से ही भारत आज विश्व भर की चुनौतीयों के बाद भी हर मामले में स्थिर खड़ा है।उन्होंने कहा आने वाले 20 वर्षों के लिए नींव आज रखी जा रही है आपको बताना चाहता हूँ आज जो नीतियां केंद्र सरकार बना रही हैं वह 2047 में विकसित भारत के लिए रोड मेप तैयार हो रहा है. विश्व के विकसित देश जो भारत से ना बात करना चाहते थे ना ही भारत की वस्तुओं को देखना नहीं चाहते थे पर आज परिस्थितियां बदली है मोदी जी का नेतृत्व आने के बाद विकसित से विकसित देश हमारे साथ करार रहे है और हम भी वर्ल्ड क्लास वस्तुओं को दुनिया को बेच रहे है।उन्होंने कहा हमारे देश की 140 करोड़ जनसंख्या को पहले बोझ माना जाता था आज स्थिति बदली है देश के लोगो का जीवन स्तर बदल रहा है हर व्यक्ति आगे आ रहा है जीवन जीने का तरीका स्टेण्डर्ड बदल रहा है. मोदी जी का नेतृत्व आने के बाद बड़े बड़े देश लाइन लगा रहे है कि हमारे साथ करार हो जाये , यह देश की जनता की बदौलत यह सम्भव हुआ है और आज भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजार बन गया है।उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत की हमने सिर्फ बात नहीं की बल्कि उसे साकार होते हम देख रहे है, और हमारे युवाओं को आने वाले वर्षों में किसी की ओर देखना नहीं होगा न ही किसी के सामने हाथ फैलाने होंगे. हमने उन वस्तुओं का निर्माण अपने देश में करना प्रारम्भ कर दिया है जिनके लिए हमें दूसरे देशो पर निर्भर होना होता था। भारत दुनिया टेलेंट केपिटल है, हम टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे है क्योंकि आने वाले समय जो देश की टेक्नोलॉजी सशक्त होगा वही दुनिया पर राज करेगा, हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी सरकार कार्य रही है.उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी पिछले 12 वर्षों में भारत को विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ावा है। भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं।लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने संकल्प सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा आज देश उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ते हुए देख रहे है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र सरकार की योजनाओं ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विगत 12 वर्षों की यात्रा में हम सभी ने देखा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को नई दिशा के काम एक दिन का भी अवकाश लिए बिना कर रहे है। मंत्री श्री सिंह ने कहा देश जब आज़ाद हुआ तब बहुत उम्मीदें थी बहुत सपने थे, हमारे बुजुर्गो ने आज़ादी के समय यहीं सोचा होगा पर उन्हें नहीं पता था क़ि आज़ादी के बाद भी हमें इतने संघर्ष देखने होंगे, देश आज़ाद तो हो गया था परन्तु दुनिया में हमारी पहचान पीछे होती गई लोग उम्मीद लगाए बैठे थे लोगो की उम्मीदें पुरा होने का अवसर आया 2014 में जब श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।उन्होंने कहा देश में 55 से 60 साल तक लगातार कांग्रेस की सरकार रही, यदि इक्षा शक्ति होती तो सरकारें देश को बदल सकती थी किन्तु देश के गरीब, महिलाये, युवा किसान और आम आदमी इंतज़ार करते रहे कि कोई आएगा जो देश को भी आगे बढ़ाएगा साथ ही हम लोगो की पीड़ा को समझेगा और यह इंतजार खत्म हुआ जब मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। भविष्य में जब भी भारत का इतिहास लिखा जायेगा तब भारत का उत्थान का कार्यकाल 2014 से ही माना जायेगा.सांसद श्री आशीष दुबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा 2014 के बाद से विकसित भारत की आवाज हमारे कानो में गूंज रही है. प्रधानमंत्री जी ने शपथ लेते ही राष्ट्र प्रथम को ही प्राथमिकता दी और उसका परिणाम हुआ कि देश आज प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है. 10 जून 2026 को 4399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का गौरव मोदी जी को मिला है.मोदी जी ने देश को चार जातियों में बांटा जिनमे महिला, युवा, किसान और गरीब के कल्याण के लिए सरकार कार्य कर रही है.कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, डॉ जितेंद्र जामदार, सुषमा जैन, महाकौशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र बाजपेई, डॉ राजेश धीरावाणी, डॉ बीके पांसे, उद्योगपति अजीत समदड़िया, शंकर नागदेव, संदीप विजन, तारु खत्री, राजीव बडेरिया, मल्लिका बैनर्जी, अखिल मिश्रा, प्रशांत कर्मवीर के साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर प्रगति यात्रा में हुए शामिल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रानी दुर्गावती प्रगति पथ यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला प्रभारी श्री आलोक संजर, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन फ्लाई ओवर ब्रिज पर पथ यात्रा में शामिल हुए।उन्होंने कहा मप्र का सबसे बड़ा 7 किलोमीटर लंबा यह आधुनिक फ्लाई ओवर ब्रिज जबलपुर के विकास, सुगम यातायात एवं आधुनिक अधोसंरचना का प्रतीक है, जो विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है।जबलपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने रिटायर्ड न्यायमूर्ति श्री डी.एम. धर्माधिकारी जी के निवास पर प्रबुद्धजन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ प्रबुद्धजनों से भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद किया।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साथ सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की भेंट
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की, केंद्रीय मंत्री विधायक अशोक रोहाणी एवं अभिलाष पांडे के निवास पर भेंट करने पहुंचे।
एक ही वाहन में यात्रा करते दिखे समस्त जनप्रतिनिधि
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर सभी जनप्रतिनिधि ईंधन बचाने हेतु प्रतिबद्ध दिखे, डुमना एयरपोर्ट से ही केंद्रीय राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ एक ही वाहन में जबलपुर में विभिन्न स्थानों गए अपने पूरे प्रवास में न्यूनतम वाहनों का उपयोग किया।
जैसा कि श्रीकान्त साहूप्रदेश मीडिया सह प्रभारीभाजपा मप्र ने जानकारी प्रदान की.
