मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पाटन विधानसभा के ग्रामीणों से सांसद श्री दुबे ने किया संवाद

0
Spread the love

ग्रामों में सांसद आशीष दुबे का जनसंपर्क अभियान संपन्न

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने पाटन विधानसभा के पौंडा मंडल के विभिन्न ग्रामों का व्यापक प्रवास कर आमजनों से संवाद किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों,किसानों, महिलाओं,युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।सांसद आशीष दुबे ने कूड़ा,कंजई,कैलवास, देवरी,सहजपुरा, चन्नौटा,मुरेठ,लमकना, बघेली,लखनपुर, बरगंवा,सिमरिया, पौंडा,मरहटी,बैहर,पौड़ी, रिवझा,सागौड़ी सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। उपस्थितों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, किसान हित,महिला सशक्तिकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के बारे में चर्चा की।सांसद दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता के सुझावों और अपेक्षाओं को जानना भी है।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल,श्रीमति विद्या चौरसिया,राजेश दहिया,बृजेश पटेल नीलू बाजपेयी,दिनेश चौरसिया,श्रीमति अल्का गर्ग,आशीष पटेल,कृष्णशेखर सिंह, पुष्पराज सिंह,राजमणि सिंह,श्रीमति मनोरमा पटेल,नरेंद्र पटेल,अमित दाहिया,बद्री बर्मन,शुभम पटेल,वासुदेव पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *