सी.सी.आई.एन.एम. के अंतर्गत खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं हेतु प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित
कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा मैनेज हैदराबाद तथा सीएट भोपाल द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम सीसीआईएनएम के 15 – 15 दिवसीय दो कोर्स का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर द्वारा आयोजित किए गए थे जिसमें कुल 60 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। टीपी नंबर 761 बैच नंबर पांच में मार्कफेड से जुड़े हुए आदान विक्रेता तथा टीपी नंबर 792 बैच नंबर 6 में अन्य आदान विक्रेताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान मृदा विज्ञान, फसल विज्ञान,रासायनिक उर्वरकों आदि के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई ताकि आदान विक्रेता किसानों को उचित एवं सही सलाह प्रदान कर सके एवं किसानो को संतुलित उर्वरकों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य का ध्यान रख सके। प्रशिक्षण का आयोजन माननीय कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा जी की सदप्रेरणा तथा संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 12.6.2026 को माननीय के.एस. नेताम जबलपुर संभाग के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया जिसमे दोनों बैच के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उन्होंने अपने उद्बोधन मे रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ ही अन्य उर्वरकों के उपयोग पर बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. रश्मि शुक्ला ने इस प्रशिक्षण की महत्ता को बताते हुए आदान विक्रेताओं को वैज्ञानिको द्वारा दिये गये सुझाव पर बल देने की बात कही,इस अवसर पर मार्कफेड जबलपुर से श्रीमती नीलम कश्यप ने मार्कफेड के बारे में बताया। सी.सी.आइ.एन. एम. कोर्स के कोआर्डिनेटर डा. ए.के. सिंह ने इस कोर्स के उद्देश्य को बताते हुए इसके महत्व एवं आने वाली चुनौतियों के साथ ही पूरे कोर्स के संचालन की सार्थकता को बताया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डी.के. सिंह, डा नीलू विश्वकर्मा, डा अक्षता तोमर, डॉ. ऋचा सिंह, डा. नेहा शर्मा एवं कु.अंजना गुप्ता ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.के. सिंह तथा आभार प्रदर्शन डा. ऋचा सिंह ने किया।
