जिला डिंडोरी खेमचरन वर्मे की रिपोर्ट कलेक्टर के निर्देशन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी आशीष कोरी ने किया वार्डों का निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश डिंडौरी : 06 जून,2026

0
Spread the love
जिला डिंडोरी खेमचरन वर्मे की रिपोर्ट कलेक्टर के निर्देशन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी आशीष कोरी ने किया वार्डों का निरीक्षण, समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश डिंडौरी : 06 जून,2026 जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं नगर परिषद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल संबंधी समस्याओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड क्रमांक 9 में जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अमले को दिए गए। साथ ही सड़क पुनर्स्थापन (रोड रेस्टोरेशन) कार्यों तथा अनियोजित एवं मानकविहीन स्पीड ब्रेकरों की भी समीक्षा की गई। वार्ड क्रमांक 8 में सड़क पुनर्स्थापन कार्य प्रारंभ कराया गया, जहां प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी ने तकनीकी टीम के साथ कार्य की गुणवत्ता का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर प्रतिदिन की प्रगति एवं कार्यवाही रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। भ्रमण के दौरान श्री कोरी ने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने खाली प्लॉट मालिकों को अपने भूखंडों को ग्रीन नेट अथवा अन्य उपयुक्त माध्यम से सुरक्षित रूप से कवर करने, नियमित सफाई बनाए रखने एवं गंदगी फैलने से रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारी, उपयंत्री, पार्षद श्री रितेश जैन, अधिवक्ता श्री सम्यक जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही प्रदान किए गए। प्रभारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री आशीष कोरी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं नागरिकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना भी है। नगर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed