नगर निगम का थ्री आर कलेक्शन सेन्टर बनी जरूरतमंदों के चेहरों की मुस्कान

0
Spread the love

जबलपुर। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आई.ई.सी. टीम और हेल्पिंग हैंड्स क्लब की जागरूक महिलाओं ने मिलकर जोन-11, वार्ड-66 के अंतर्गत आने वाली पिंक सिटी, बिलहरी में एक विशाल थ्री-आर रिड्यूज, रीयूज, रीसायकल कलेक्शन ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुपयोगी चीजों को दोबारा इस्तेमाल में लाकर पर्यावरण को बचाना और साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना। इस संबंध में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि थ्री आर कलेक्शन एक्सप्रेस के इस आवाह्न पर पिंक सिटी के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। लोगों ने अपने घरों से ऐसे वस्त्र, जूते, खिलौने और अन्य आवश्यक घरेलू सामग्रियां निकालीं, जो अच्छी स्थिति में थीं और किसी और के काम आ सकती थीं। नागरिकों ने इन सामग्रियों को दान स्वरूप टीम को दिया।
इस अभियान के अंतर्गत पिंक सिटी से एकत्रित की गई सामग्रियों को नगर निगम की आई.ई.सी. टीम और हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिलाओं द्वारा टेमर भीटा एवं सिद्ध नगर क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया गया। इन बस्तियों के बच्चों को खेलने के लिए खिलौने, बड़ों को पहनने के लिए अच्छे कपड़े और जूते मिले। अपनी जरूरत का सामान पाकर बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर जो निश्छल मुस्कान लौटी, उसने इस पूरे अभियान की सार्थकता को साबित कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed