जनसंवाद और विकास संकल्प के साथ सांसद आशीष दुबे का बरगी विधानसभा का मण्डल प्रवास,पंचायतों में हुआ आत्मीय स्वागत
भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं – आशीष दुबे
लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने संसदीय क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत बरगी विधानसभा के बरगी मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रवास कर ग्रामीणजनों से संवाद किया। इस दौरान केंद्र की प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं से सांसद दुबे को अवगत कराया,जिस पर उन्होंने त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सांसद ने अपने दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत तिन्सा (लोड़ी), तिन्सी,पिपरिया (रैपुरा), सालीवाड़ा,सुकरी,मंगेला, कालादेही,खापा,हुल्की (रमनपुर),बम्हनी (धवई), सिलुआ,रीमा एवं चौरई ग्राम पंचायतों का दौरा किया।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण नागरिकों के साथ आत्मीय संपर्क व संवाद हुआ।प्रवास के दौरान सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव,गरीब,किसान और युवा केंद्रित योजनाओं के माध्यम से देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना,किसानों के हित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पिपरिया रैपुरा में कांग्रेस के देवीदीन पटेल एवं हरि श्रीपाल ने अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सांसद आशीष दुबे एवं स्थानीय विधायक नीरज सिंह ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्रहित एवं विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।प्रवास कार्यक्रम के दौरान विधायक नीरज सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आशा गोंटिया,जनपद अध्यक्ष जबलपुर श्रीमति चंद्रकिरण गोस्वामी,संदीप शुक्ला,आशीष पटेल,श्रीमति अलका गर्ग,श्रीमति कानिका मजूमदार,किशोर ठाकुर,ब्रजकिशोर विश्वकर्मा,संतोष सिंह परिहार,रूप सिंह पटेल,बल्ला जैन,रजनीश सिंह,मिलन सोनी,राकेश अवधिया,राकेश गोलू आर्मो,संदीप माली,अनिल मिश्रा,ओम नारायण दुबे,अमन यादव,रिषी पांडे,पवन सैनी,दिनेश राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
