जबलपुर का सुनियोजित और समन्वित विकास ही प्राथमिकता – जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन
जेडीए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ सभी जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे शहर विकास के लिए कार्य
“हमारा प्रयास, नगर विकास” के संकल्प को लेकर जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने किया पदभार ग्रहण
जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी ने पूज्य संतो के सानिध्य, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।वन्दे मातरम चौक सिविक सेंटर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे की उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा लम्बे समय के बाद जबलपुर को यह अवसर मिला है कि जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई है, मै इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर ऐसे योग्य, कुशल और कर्मठ कार्यकर्त्ता श्री संदीप जैन और श्री प्रशांत केसरवानी की नियुक्ति की है जिनके साथ जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर खडे है।

उन्होंने कहा संदीप जैन ऐसे कार्यकर्त्ता है जो सभी के सुख दुःख में न सिर्फ खड़े होते है बल्कि बराबरी की सहभागिता देते है और आत्मीयता के भाव से लोगो से जुड़े है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यों के मूल्यांकन की एक पद्धति है और उसी के आधार पर नेतृत्व निर्णय करता है और हम कह सकते है कि जेडीए जे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ का चयन किया है। मुझे पूरा विश्वास है संदीप जी और प्रशांत जी जबलपुर के विकास में अपना योगदान देंगे और विकसित महानगर बनाने की दिशा में हम और आगे बढ़गे।श्री सिंह ने कहा जबलपुर विकास प्राधिकरण इसके नाम के अनुरूप जबलपुर के विकास के साथ कदमताल करेगा।यह केवल प्रशासनिक नियुक्ति नहीं है, यह जबलपुर के विकास को ऊंचाइयों पर लें जाते हुये जनप्रतिनिधियों के सहयोग के साथ जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला ऐसा उपक्रम है, जिसकी वर्षों से उम्मीद थी, मुझे यह कहते हुए खुशी है कि मंच पर बैठा हुआ एक एक जनप्रतिनिधि आपके साथ है आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है और मुझे उम्मीद है क़ि अपने दायित्व बोध के साथ निश्चित रूप से इस जिम्मेदारी का आप ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, किसी भी कार्य को पूर्णता तक पहुंचाने के लिए लगातार मॉनिटर्निग, पारदर्शिता और सभी को साथ लेकर चलने क़ि क्षमता आवश्यक है और यह गुण आपमें है, इसीलिए जबलपुर की जनता, जनप्रतिनिधि और शीर्ष नेतृत्व को आप पर भरोसा है, साथ उपाध्यक्ष का दायित्व सँभालने वाले प्रशांत केसरवानी जो बहुत ही सहज सरल और सहज कार्यकर्त्ता है और आज संगठन ने इन्हे जेडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर एक योग्य कार्यकर्त्ता का चयन किया है।*विकास ही एक मात्र उद्देश्य, नवीन दायित्व हेतु शीर्ष नेतृत्व का आभार*जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने अपनी भाव अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए कहा जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का जो दायित्व प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने मुझे सौंपा है उसके लिए मै आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही कहना चाहता हूँ विकास प्राधिकरण का एक मात्र उद्देश्य जबलपुर का विकास और जबलपुर के नागरिकों को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और जेडीए का धेय्य वाक्य भी यहीं होगा “हमारा प्रयास, नगर विकास” और इसी संकल्प के लो लेकर जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जबलपुर के विकास के लिए हम कार्य करेंगे.उन्होंने कहा देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास की अविरल धारा बह रही है जबलपुर भी विकास के रास्ते पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी के साथ हमारे सांसद, महापौर, विधायक और सभी जनप्रतिनिधि जबलपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबलपुर विकास प्राधिकरण भी जबलपुर के समुचित और समन्वित विकास में अपने हिस्से का योगदान देगा।श्री जैन ने कहा मै गर्व के साथ कह सकता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी की जाव और जहाँ सरकारें रही है वहां लोगो ने विकास को ना सिर्फ देखा अपितु महसूस किया है, पं दीनदयाल जी के अंत्योदय को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से जो विकास की गंगा बह रही है उससे न मप्र अछूता है और न ही जबलपुर अछूता रहा है, मप्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है, हमें गर्व है कि प्रदेश में लोक निर्माण से लोक कल्याण के धेय्य को लेकर कार्य कर रहे हमारे मार्गदर्शक श्री राकेश सिंह जी 2004 में जब संसद के सदस्य बने तब से लेकर आज तक अपनी विकास परख सोच से कार्य करते हुए जबलपुर को विकास के रास्ते में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया है, उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व, सरकार और संगठन ने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने भी कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा जबलपुर के विकास में मै अपना योगदान देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूँगा।कार्यक्रम को सांसद आशीष दुबे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे ने भी सम्बोधित कर नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष को शुभकामनायें दी.कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं वन्दे मातरम गायन एवं कन्या पूजन से हुआ।नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, सीईओ दीपक वैध ने पूज्य संतो का पूजन कर अतिथियों का स्वागत किया।*संतो ने दिया आशीर्वाद :-* पदभार ग्रहण समारोह में पूज्य संत जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंह देवाचार्य जी, ब्रम्हचारी स्वामी चैतन्यानंद जी, जगतगुरु स्वामी बालगोविन्दाचार्य जी महाराज, जगतगुरु स्वामी राजारामाचार्य जी महाराज,स्वामी डॉ मुकुंददास जी, स्वामी कालीनंद जी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी पागलानंद जी, महंत चन्द्रशेखरानंद जी, महंत रामभारती जी, मैत्रेय दीदी जी, वास्तुआचार्य मनोज शास्त्री जी (राजस्थान), पंहरिशंकर दुबे, पं वासुदेव शास्त्री, पं रोहित दुबे, पं रमेश दुबे, पं संतोष शास्त्री, पं देवेन्द्र त्रिपाठी पं आशुतोष दीक्षित का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।*सर्व समाज के प्रतिनिधि हुए शामिल :-* पदभार ग्रहण समारोह में जबलपुर के सभी समाजो के प्रतिनिधि शामिल हुए एवं नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रभात साहू पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, पूर्व जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, पंकज दुबे, राजेश दाहिया, रंजीत पटेल, एसके मुद्दीन, लेखराज सिंह, कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति पी के मिश्रा, समाजसेवी कैलाश गुप्ता, डॉ बी के पांसे, महाकौशल चेम्बर के अध्यक्ष रवि गुप्ता, पं वासुदेव शास्त्री, तारु खत्री, पं रमेश दुबे, पं संतोष शास्त्री, पं देवेंद्र त्रिपाठी पं ब्रजेश दीक्षित, पं रोहित दुबे, इंद्रमोहन भाटिया, करतार सिंह बठिंजा, अशोक नामदेव, सुनील भागचंदनी, डॉ सुनील मिश्रा, एड जीपी सिंह, कमलेश अग्रवाल, सुषमा जैन, रजनी यादव, मल्लिका बैनर्जी, तृष्णा चाटर्जी, सीमा सिंह, पुनम प्रसाद, सारिका राय, माधुरी सोनकर, लवलीन आंनद, अंशुल यादव, सोनिया सिंह, प्रतिभा भापकार, मोनिका सिंह, के साथ बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध वर्ग, सभी समाजो के प्रतिनिधि, पत्रकार, भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने शामिल होकर शुभकामनायें दी।
