डॉ. दीपक राठी बने आईएबीएम के डायरेक्ट

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर डॉ. दीपक राठी को आईएबीएम के डायरेक्टर के पद जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राठी ने 6 राष्ट्रीय एवं 3 अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं पर सफलता पूर्वक कार्य किया है। डॉ. राठी प्रभारी डायरेक्टर एग्रो इकोनॉमिक्स रिसर्च सेंटर एवं कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रक्षेत्र प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। आपने अभी तक 24 स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया है। आपके 130 रिसर्च पेपर, 2 पुस्तकें, 10 पुस्तक अध्याय एवं 7 विस्तार साहित्य प्रकाशित हो चुके हैं। आपको प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन पुरूष्कार 2005 से सम्मानित किया जा चुका है। आपने अनुसंधान एवं वैज्ञानिक चिंतन हेतु जापान में ज.ने.कृ.वि.वि. का प्रतिनिधित्व किया है।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्चे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी इंजी. शरद जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *