डॉ. सर्वेदे भारतीय कृषि वानिकी सोसायटी फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित

0
Spread the love

कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान, झांसी के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय कृषि वानिकी दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के वानिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमनाथ सर्वदे को कृषि वानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु भारतीय कृषि वानिकी सोसायटी (ISAF) फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. सर्वेदे को कृषि वानिकी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनआरएम महानिदेशक डॉ. ए.के. नायक, आईसीएआर डॉ. राकेश कुमार, आईजीएफआरआई निदेशक डॉ. पंकज कौशल तथा सीएएफआरआई निदेशक डॉ. ए. अरूणांचलम की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ. सर्वेदे को भारतीय कृषि वानिकी सोसायटी (ISAF) फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित होने पर जनेकृविवि के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां के वैज्ञानिक लगातार अपने अनुसंधान कार्यों से देश-विदेश में विश्वविद्यालय को गौरांवित कर रहे हैं, डॉ. सर्वेदे को इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रदान करता हूं।गौरतलब है कि डॉ. सर्वदे वर्तमान में कृषि वानिकी प्रणालियों, मृदा स्वास्थ्य सुधार, तथा सतत् कृषि पद्धतियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपके शोध कार्यों ने किसानों की आय वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। आपके कार्यों की सराहना की गई और कृषि वानिकी के क्षेत्र में अग्रणी वैज्ञानिकों में आपको शामिल किया गया।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बाचें, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed