गंदगी फैलाने वाली फर्म कार एक्सेसरीज पर 20 हजार का स्पॉट फाइन

0
Spread the love

जबलपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संभाग क्रमांक 14 के अंतर्गत स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाली फर्म मेकाल कार एक्सेसरीज के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की गई है।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेकाल कार एक्सेसरीज द्वारा सार्वजनिक नाली में कचरा और गंदगी प्रवाहित की जा रही थी, जिससे जल निकासी बाधित होने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने का खतरा था। नगर निगम की टीम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही 20,000 रुपये का स्पॉट फाइन किया। जुर्माने की राशि तत्काल निगम कोष में जमा कराई गई। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, सी.एस.आई. मोनिका तुमराम, एस.आई.कोदु लाल, संभागीय यंत्री सतेंद्र चक्रवर्ती, उपयंत्री खुशबू पटेल, संपत शेखर पटेल आदि उपस्थित रहे। *निगमायुक्त की अपील*निगमायुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नाली या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना न केवल दंडनीय है, बल्कि यह नागरिक जिम्मेदारी के विरुद्ध भी है। निगमायुक्त ने सभी व्यवसायियों और नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करें और जबलपुर को नंबर वन बनाने में सहयोग दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *