02 मई से बनारस-हडपसर (पुणे) और 04 मई से हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं प्रारम्भ
पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों पर ठहराव
रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हडपसर (पुणे)-बनारस के मध्य अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 02 मई 2026 से बनारस और 04 मई 2026 से हडपसर (पुणे) स्टेशन से प्रारम्भ हो रही है। यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :- *गाड़ी संख्या 22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 02 मई 2026 से प्रतिदिन* प्रारम्भिक स्टेशन बनारस से शाम 18:15 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन बीना सुबह 06:05 बजे, रानी कमलापति 08:07 बजे, नर्मदापुरम 09:16 बजे, इटारसी 10:20 बजे, हरदा 11:15 बजे और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:10 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।*गाड़ी संख्या 22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 04 मई 2026 से प्रतिदिन* प्रारम्भिक स्टेशन हडपसर (पुणे) से सुबह 07:50 बजे रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए हरदा 19:36 बजे, इटारसी 21:05 बजे, नर्मदापुरम 21:28 बजे, रानी कमलापति 22:40 बजे, और दूसरे दिन बीना 01:25 बजे पहुँचकर और दोपहर 14:30 बजे बनारस पहुंचेगी। *ठहराव :-* ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन।*कोच संरचना :-* इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। यात्री अमृत भारत नई ट्रेन की नियमित सेवाओं का लाभ उठाएँ। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या रेल मदद मोबाईल एप्प एनटीईएस या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग कर सकते हैं
