कौशिल्या राजपूत ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। इस सफलता पर उनके घर पर एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया,

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला डिंडोरी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा एवं एबीवीपी का गमछा और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला संयोजक गोकुल ठाकुर,प्रांत कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मण परमार,समनापुर नगर उपाध्यक्ष बुधराम कोल जी , समनापुर महाविद्यालय अतिथि विद्वान अपूर्व अग्रवाल एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, राष्ट्रभक्ति और निरंतर परिश्रम के प्रति प्रेरणा का प्रतीक है।ज्ञान • शील • एकतामेहनत आज, सफलता कल।#ABVP_MK_DINDORI #ABVP #प्रतिभा_सम्मान #जिला_डिंडोरी #मेधावी_छात्र #रानीलक्ष्मीबाई #विद्यार्थीपरिषद समनापुर से विशेष समाचारविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा का सम्मानसमनापुर। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना जब कन्या उच्च माध्यमिक शाला समनापुर की छात्रा कौशिल्या राजपूत ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। इस सफलता पर उनके घर पर एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कौशिल्या राजपूत को पुष्पमाला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस सम्मान समारोह में जाताडोंगरी पंचायत के सरपंच एवं रोजगार सहायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कौशिल्या राजपूत एक साधारण कृषक परिवार से आती हैं, उनके पिता एक किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह सफलता क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।परिवारजनों और उपस्थित ग्रामीणों ने भी कौशिल्या की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अपने क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
