Oplus_131072
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत तीन ग्रामों में 292 हितग्राहियों को मिले नवीन विद्युत कनेक्शन
उमरिया जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय बहुल ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) द्वारा उमरिया वृत्त अंतर्गत पात्र परिवारों को नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए।
अभियान के अंतर्गत
ग्राम बिछिया में 177,
ग्राम दुलहरी में 65
एवं ग्राम बेली जमुहाई में 50 हितग्राहियों को कुल 292 नए घरेलू विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।
इन नवीन विद्युत कनेक्शनों के माध्यम से अब संबंधित ग्रामों के परिवारों को सुरक्षित, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू कार्यों के साथ-साथ स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, उमरिया वृत्त ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। विद्युत आपूर्ति के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। विद्युत विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार बिजली सुविधा से वंचित न रहे।
उन्होंने आगे बताया कि MPPKVVCL उमरिया सर्किल द्वारा योजनाबद्ध सर्वे, पात्रता परीक्षण एवं त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से यह कार्य समयसीमा में पूर्ण किया गया है। भविष्य में भी जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
