देवरा गांव में हाई टेंशन टावर के नीचे युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी

0
Spread the love

लोकेशन – डिंडोरी, मध्यप्रदेश। खेमचरण – देवरा गांव में हाई टेंशन टावर के नीचे युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी। 22 वर्षीय गुलशन भवेदी की मौके पर हुई पहचान।शव देखते ही ग्रामीणों की भीड़, इलाके में हड़कंप।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच।पंचनामा के बाद शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए।मौत हादसा या साजिश? रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा।जिले के देवरा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाई टेंशन टावर के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गुलशन भवेदी के रूप में हुई है, जो गोविंद भवेदी का पुत्र बताया जा रहा है।जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच का मोर्चा संभाल लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय डिंडोरी भेज दिया गया है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।सबसे बड़ा सवाल यही है —क्या यह एक हादसा है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी हुई है?इस रहस्य से पर्दा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ पाएगा। फिलहाल के लिए इतनी ही जानकारी, इस खबर पर हमारी नजर बनी हुई है… हर अपडेट हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed