कांग्रेस का ‘मुस्लिम विरोधी’ राग, कांग्रेस नही चाहती समानता

0
Spread the love

गुजरात विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास

गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास कर दिया। पास होने से बिल पर 7 घंटे तक बहस भी हुई। बीजेपी ने इसे समानता सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक सुधार बताया, जबकि कांग्रेस ने इसका जोरदार विरोध करते हुए कहा कि यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। कांग्रेस ने इसे ‘मुस्लिम विरोधी’ बताया। यह बिल सभी धर्मों की शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप के लिए एक समान कानून का प्रावधान करता है। यह बिल विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया और इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह इस बिल को पेश किया था। 7 घंटे से भी ज्यादा लंबे समय तक चली बहस के बाद यह बिल पास हो गया। इसके साथ ही गुजरात अब उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य बन गया है, जहां UCC होगा। उत्तराखंड फरवरी 2024 में UCC पास करने वाला पहला राज्य बना था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *