जनेकृविवि में प्याज एवं लहसुन की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से विवेकानन्द हॉल, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन डीन डॉ. जयंत भट्ट के मुख्यआतिथ्य में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय, पुणे द्वारा वित्त पोषित, अखिल भारतीय नेटवर्क अनुसंधान परियोजना (प्याज एवं लहसुन) की अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्यानिकी विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाति बाचें, एवं परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. अखिलेश तिवारी ने उपस्थित रहकर किसानों का मार्गदर्शन किया।तकनीकी सत्रों में डॉ. बी. पी. बिसेन (सह प्राध्यापक, उद्यानिकी, डॉ. यू.के. चंदेरिया (पादप रोग वैज्ञानिक), डॉ. रजनी शर्मा (सहायक प्राध्यापक, उद्यानिकी), तथा डॉ. आर. पी. जायसवाल (क्षेत्र विस्तार अधिकारी) ने विशेषज्ञों के रूप में अपनी उपस्थिति हुए। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्याज एवं लहसुन की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों और आधुनिक भंडारण विधियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पश्चात पात्र किसानों को आधुनिक कृषि किट वितरित की गई, जिसमें जैव उर्वरक, जल विलेय रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक, और खरपतवार नाशक शामिल थे।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में उद्यानिकी विभाग के यंग प्रोफेशनल डॉ. सौरभ यादव, डॉ. शुभम अहिरवार श्री हिमांशु वर्मा एवं फील्ड अस्सिटेंट श्री अमित कुमार और श्री गनपत पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed