ग्राहक पंचायत की प्रांतीय बैठक कटनी में संपन्न

0
Spread the love

सदस्यों ने ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महाकौशल प्रांत की प्रांतीय बैठक कटनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में छिंदवाड़ा में मिलावटी कफ सिरप के मामले तथा निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और इन विषयों के खिलाफ संगठन द्वारा लगातार आवाज़ उठाने का संकल्प दोहराया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह ने की, जबकि प्रांत संगठन मंत्री अजय मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी महीनों में संगठन के कार्यक्रमों के विस्तार, जनजागरूकता अभियान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ एवं नई घोषणाएँ भी की गईं।बैठक में संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत अधिवक्ता अमित तिवारी को प्रांत सह विधि आयाम प्रमुख तथा जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार सरदार सुरजीत सिंह को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *