13 मार्च को निकलेगी माँ कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा

0
Spread the love

कर्मा जयंती के पावन अवसर पर संपूर्ण साहू समाज जिला जबलपुर के तत्वावधान में 13 मार्च 2026 को भव्य कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाज एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।माँ कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का यह लगातार दूसरा वर्ष है।

गत वर्ष शोभायात्रा में जबलपुर जिले के शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्र से समाज के भाई बहिन हजारों की संख्या में शामिल हुए थे. और एतेहासिक शोभायात्रा निकाली गई थी। गत वर्ष के आयोजन की सफलता के बाद साहू समाज के सदस्यों ने निर्णय लिया कि हमारी आराध्य भक्त शिरोमणि माँ कर्मा जी की जयंती पर इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाली जाये। शोभायात्रा की तैयारी अंतिम चरणों में है, इसके लिए जबलपुर जिले में एवं आसपास भी बैठके आयोजित कर सामाजिक लोगो को आमंत्रित किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि माँ कर्मा देवी की जयंती पर निकाली जाने वाली यह शोभायात्रा इस वर्ष भी सफल होंगी और समाज में एकता का संदेश देगी। आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के झमालवीय चौक卐, 卐 से होगा, जो लार्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, हनुमान ताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर में संपन्न होगा। इस भव्य शोभायात्रा में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध बैंड (ढोल ताशा) मुख्य आकर्षक के साथ लगभग 40 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें माता कर्मा देवी के जीवन, संस्कृति और समाज की परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन, युवक-युवतियां एवं महिलाएं शामिल होंगी, जिससे पूरे मार्ग पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा। यह पहला अवसर है कि इतनी बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की समाज पहली बार उपस्थिति रहेगी साहू समाज जिला जबलपुर के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।

पत्रकार वार्ता में रविकरण साहू (पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा) कैलाश साहू, रामेश्वर साहू (जनपद उपाध्यक्ष जबलपुर), श्रीकांत साहू, प्रदीप साहू, अर्जुन साहू, मुकेश साहू, विमलेश साहू, जीतेन्द्र साहू, शुभम साहू, शेखर साहू, दीपक साहू, पुरुषोत्तम साहू आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *