एमपीसीएसटी के 41वें यंग साइंटिस्ट अवार्ड में जनेकृविवि के शोधार्थियों का शानदार प्रदर्शन

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में लगातार उन्नति और प्रगति कर रहा है। इसी कम में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) द्वारा भोपाल में 26-28 फरवरी 2026 को आयोजित 41वें यंग साइंटिस्ट अवार्ड कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान (फार्म मशीनरी एवं पावर) विषय में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की शोधार्थी शालिनी चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार (₹25,000) प्राप्त हुआ। उन्होंने अपना पीएच.डी. शोध कार्य डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया। इसी प्रतियोगिता में मुस्कान जैन (एम.टेक.. पोस्ट-हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग) को द्वितीय पुरस्कार (₹20,000) प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. प्रीति जैन के निर्देशन में किया। तृतीय पुरस्कार (₹15,000) की श्रेणी में डॉ. आयुषी सोनी (जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग) को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उन्हें डॉ. स्तुति शर्मा (सहायक प्राध्यापक) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्राप्त हुई। इसी श्रेणी में डॉ. निशी मिश्रा (जैव प्रौद्योगिकी विभाग) को डॉ. शरद तिवारी के मार्गदर्शन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर से 700 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 270 युवा वैज्ञानिकों के शोध-पत्र प्रस्तुति के लिए चयनित किए गए। उल्लेखनीय है कि इन चारों शोधार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों में फेलोशिप प्राप्त करने का अवसर भी मिला है।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कोतू, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार (सहायक प्राध्यापक, प्लांट पैथोलॉजी) तथा डॉ. आर. शिव रामकृष्णन (सहायक प्राध्यापक, प्लांट फिजियोलॉजी) ने सभी शोधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *