संयुक्त रजक समाज सभा द्वारा धूमधाम से मनाई गई रंग पंचमी
संयुक्त रजक समाज सभा मध्य प्रदेश द्वारा संयुक्त रजक समाज सभा गौरी घाट धर्मशाला जबलपुर में आज दिनांक 8 मार्च 2026 को होली मिलन रंग पंचमी का त्यौहार बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मशाला में स्थापित संत गाडगे महाराज जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन, गुलाल रंग लगाने के साथ हुआ. कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओ ने जमकर रंग गुलाल लगाया. सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत का यह होली त्यौहार प्रेम,सौहाद्र, भाईचारा यह त्यौहार सबके जीवन में खुशियां लाये.कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को सम्मानित कर स्वल्पाहार एवं मिष्ठान्न वितरण का आयोजन भी किया गया.कार्यक्रम में संयुक्त रजक समाज सभा के संरक्षक बब्बल रजक, बृजलाल बाथरे, रामचरण रजक,अध्यक्ष रमेश रजक,नीरज रजक,राजेंद्र रजक,ओम प्रकाश रजक,आलोक रजक, अजय रजक, रिंकू रजक, हेमराज श्रीवास, मनीष रजक, राजकुमार रजक, किशोरी रजक, नीशू रजक, संजय रजक ओंकार रजक मिंकु रजक रज्जन रजक सहित समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
