भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात सामने आई है।यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद

0
Spread the love

जिला डिंडोरी खेमचरण वर्मे रविवार 1 मार्च,डिंडोरी जिले में डीजल चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है।समनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात सामने आई है।यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस घटना के बाद ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत का माहौल है।आखिर कब तक पुलिस इस गैंग तक पहुंचेगी?भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से अज्ञात बदमाशों ने देर रात डीजल चोरी कर लिया।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।घटना समनापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, ट्रक मालिक के कहने पर ड्राइवर ने समनापुर थाने में सूचना दे दी है।गौरतलब है कि इससे पहले शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित अवधिया पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से भी डीजल चोरी की घटना हो चुकी है।लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों में भय का माहौल है।अब देखना होगा कि समनापुर पुलिस इस डीजल चोर गैंग को कब तक पकड़ पाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *