स्मार्ट मीटरिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा, उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई लाभ

0

Oplus_131072

Spread the love

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटरिंग को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा मोंटेकार्लो लिमिटेड के सहयोग से 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी देना तथा पारदर्शी, त्रुटिरहित और त्वरित बिजली सेवा उपलब्ध कराना है।
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अनेक आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उपभोक्ता अब अपने परिसर में होने वाली रोजाना बिजली खपत और रीडिंग की जानकारी, वर्तमान माह एवं पिछले छह माह की बिजली खपत का ब्यौरा, उपयोग में लाए गए लोड का मासिक विवरण, तथा रियल-टाइम बिजली उपयोग ट्रैकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
स्मार्ट मीटर के माध्यम से प्रतिमाह रीडिंग में होने वाली मानवीय त्रुटियों से छुटकारा मिलता है, जिससे उपभोक्ताओं को औसत या अनुमानित बिजली बिल नहीं दिया जाता। अब बिजली बिल सुधार के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी समाप्त हो गई है। उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए रोजाना बिजली खपत, लोड और चार्ज की सटीक जानकारी अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं।
इसके अतिरिक्त स्मार्ट मीटर से खराब या बंद मीटरों की तत्काल जानकारी, TIME OF DAY (TOD) टैरिफ सपोर्ट, ऊर्जा संरक्षण एवं जागरूकता, तथा त्रुटिरहित एवं त्वरित बिलिंग सेवा सुनिश्चित हो रही है। गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को पावर फैक्टर में छूट, सौर ऊर्जा गणना के लिए अलग मीटर की आवश्यकता नहीं, तथा दिन में बिजली खपत के लिए टीओडी आधारित गणना का लाभ भी मिल रहा है। उपभोक्ता संतुष्टि के लिए आवश्यकता अनुसार चेक मीटर भी स्थापित किए जा रहे हैं।

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत वृत्त उमरिया के उमरिया टाऊन वितरण केंद्र में 9 से 23 फरवरी तक उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने सहभागिता की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें स्मार्ट बिजली एप के उपयोग, सुविधाओं एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मध्यप्रदेश के जबलपुर सिटी, जबलपुर (ओ एंड एम), मंडला, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, शहडोल, अनुपपुर, डिंडोरी, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित अन्य जिलों में अब तक 11.5 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं, जो इस योजना की उल्लेखनीय उपलब्धि है।स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं तथा स्मार्ट बिजली एप से जुड़कर विद्युत संबंधी सभी डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अधीक्षण अभियंता, उमरिया की उपभोक्ताओं से अपील
अधीक्षण अभियंता, उमरिया ने कहा कि “स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सटीक, पारदर्शी और आधुनिक बिजली सेवा प्रदान करता है। सभी उपभोक्ता स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों में सहभागिता करें, अपनी शंकाओं का समाधान कराएं और स्मार्ट बिजली एप का उपयोग कर डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *