समरसता सेवा संगठन की बैठक कल

0
Spread the love

संगठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाली नौ दिवसीय”श्रीराम कथा” को लेकर बनेगी कार्य योजना

समरसता सेवा संगठन के आगमी कार्यक्रम की कार्ययोजना के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कल शनिवार 17 जनवरी 2026 को दोपहर 3.00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल सभागार गुजराती मंडल सिविक सेन्टर में आयोजित की गई है।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया आगामी 13 अप्रैल 2026 को अपनी तीन वर्ष की अनवरत यात्रा पूर्ण कर चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एतदर्थ पूज्यपाद जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी ने गत दिनों अपने जबलपुर प्रवास के अवसर पर आगामी 5 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक नौ दिवसीय “श्रीराम कथा” के माध्यम से संस्कारधानी जबलपुर को अपना पावन सानिध्य प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है। श्री जैन ने बताया आगामी समय में संगठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाली यह “श्रीराम कथा” भी संस्कारधानी के गौरव एवं गरिमा के अनुकूल संपन्न हो सके, इसकी विस्तृत कार्ययोजना के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमे संगठन के सभी सहयोगियों को आमंत्रित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *