यूनिक राइट ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न,राजकुमार दासवानी बने कटनी अध्यक्ष
यूनिक राइट ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन (URJA) के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिनों राहुल पैलेस, शालीमार मार्केट, कटनी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री राजकुमार दासवानी जी को यूनिक राइट ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बता दें कि, URJA एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्र हित प्रथम के भाव से प्रेरित है और पत्रकारों के हित के साथ साथ समाजहित सर्वोपरि में पूर्णतः समर्पित है। वर्तमान में प्रदेश के महानगरो सहित विभिन्न जिलों में अपनी जिला समिति के माध्यम से सेवा कार्य कर रहा है। साथ ही इसका विस्तार मध्य प्रदेश के आलावा देश के अन्य प्रदेश जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब एवं राजस्थान में भी है।

साथ ही उन्हें संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति करने का अधिकार भी सर्वसम्मति से प्रदान किया गया।इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील रावत, राकेश गौरामी, गोपाल जायसवाल, देवेंद्र नागवंशी, शशि दास सहित सूर्यकांत सोलंकी उपस्थित रहे।सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बैठक का समापन आपसी धन्यवाद एवं संगठन की एकता के संदेश के साथ किया गया।
संघ की सफलतम बैठक और चयन के लिए संघ के प्रदेश प्रभारी श्री अजय झरिया ने कटनी समिति की सराहना की है।
